चलती ट्रेन में डकैती, सीटीआई को बनाया बंधक…10 हथियारबंद बदमाशों की वारदात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 24 Jan 2019

रोहतक। चंडीगढ़ की ओर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर तड़के 3:05 बजे मकड़ौली गांव के पास 10 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने कोच जी-9 में डाका डाला। बदमाशों ने सीटीआई को तमंचे के बल पर बंधक बनाया और राजस्थान के दौसा में तैनात एडीजे समेत 12 यात्रियों के सूटकेस खुलवाकर 1.86 लाख की नकदी, हीरे और सोने के आभूषण लूट लिए।

ट्रेन बुधवार तड़के 2:58 बजे रोहतक स्टेशन से रवाना हुई थी। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों ने जीआरपी के एएसआई और कांस्टेबल पर पथराव किया। मंगलवार रात अजमेर से चंडीगढ़ जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (12983) निर्धारित समय 2:28 बजे की बजाय 2:53 बजे रोहतक स्टेशन पर पहुंची।

जीआरपी के मुताबिक, पांच मिनट के ठहराव के बाद 2:58 बजे ट्रेन चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। बमुश्किल ट्रेन तीन से चार मिनट ही चली होगी कि पहले से सवार डकैतों के साथी ने चेन पुलिंग कर दी। 10 हथियारबंद नकाबपोश कोच नंबर जी-9 में सवार हो गए और डिप्टी सीटीआई मिट्ठू शर्मा को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।

डकैतों ने कोच में सवार राजस्थान के दौसा में तैनात एडीजे अंचला आर्य समेत 12 यात्रियों से लूटपाट की। बदमाशों ने सभी यात्रियों के बैग और ब्रीफकेस खुलवाकर नकदी जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद ट्रेन से उतरकर भाग रहे बदमाशों का जीआरपी एएसआई जयभगवान और कांस्टेबल रमेश ने पीछा किया। पीछा करने पर बदमाशों ने दोनों पर पथराव किया।

डिप्टी सीटीआई मिट्ठू शर्मा ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज करवाई

घने कोहरे के कारण दोनों पुलिसकर्मी वापस आ गए। दोनों ने जीआरपी रोहतक और मुख्यालय अंबाला में डकैती की सूचना दी। दिन के समय जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने वारदात स्थल का मुआयना किया। जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है और रोहतक एसपी के साथ मिलकर एक स्पेशल टीम गठित की गई है। ट्रेन के चंडीगढ़ पहुंचने पर डिप्टी सीटीआई मिट्ठू शर्मा ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज करवाई। चंडीगढ़ जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक जीआरपी को भेज दी है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *