जालंंधर के नंबरदार समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR, आखिर कौन है ये फ्राड बंटी? जिसे बचाने में जुटे तहसील के करप्ट अफसर, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 446 शब्द|📅 24 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर
आदर्श नगर में जाली पावर आफ अटार्नी के मामले में एक महिला समेत 7 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लेकिन इस पूरे मामले में अहम भूमिका निभाने वाले प्रापर्टी डीलर व एक कांग्रेसी नेता के करीबी बंटी पर जालंधर तहसील के अफसर पूरी तरह से बचा रहे हैं। जबकि भुक्तभोगी चरणजीत सिंह ने साफ कहा है कि उनकी संपत्ति को फर्जी तरीके से बेचने का मास्टरमाइंड बंटी ही है। अफसरों के साथ मिलकर बंटी ने उसकी प्रापर्टी का फर्जी पेपर तैयार किया।

थाना बारादरी में एफआईआर नंबर 18 अधीन धारा 419, 420, 468, 471, 472, 120-बी आईपीसी आदि धारायों समेत 82–83 रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 तहत मामला दर्ज किया गया। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले आदर्श नगर की 46 मरले की जमीन पर धोखाधड़ी कर पावर आफ अटार्नी बनवाई गई थी।

नंबरदार सतपाल व गवाह राजीव शर्मा समेत 5 जाली मालिकों खिलाफ मामला

जिसमें प्रापर्टी के असली मालिक चरणजीत सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी जे.पी. नगर ने अधिकारियों पर मिलीभुगत कर ठगने का आरोप लगाया था। इस संबंधी आज पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ दी है।

पुलिस ने मामले में नामजद नंबरदार सतपाल व गवाह राजीव शर्मा समेत 5 जाली मालिकों खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर प्रापर्टी के असली मालिक चरणजीत सिंह ने कहा कि इस केस में अहम भूमिका प्रापर्टी डीलर बंटी के होने के बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि सारे मामले का मास्टर माइंड उक्त प्रापर्टी डीलर ही है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन व पुलिस ने राजनीतिक दवाब के चलते प्रापर्टी डीलर को छोड़ दिया है, अगर प्रापर्टी डीलर खिलाफ बनती कार्रवाई न हुई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रापर्टी डीलर ने ही उन्हें चाबियां सौंपीं थी तथा बयाने की रकम भी उसने ही ली थी।

प्रापर्टी डीलर बंटी ने ही उसे चरणजीत सिंह से मिलाया था

वहीं दूसरी ओर हरबंस सिंह ने कहा कि प्रापर्टी डीलर बंटी ने ही उसे चरणजीत सिंह से मिलाया था, जबकि वह असली है या नकली उन्हें नहीं पता था। उन्होंने कहा कि धोखे में रखकर पावर आफ अटारनी करवाई गई थी जबकि इसमें उनका कोई कसूर नहीं है। हरबंस सिंह ने कहा कि पूरे मामले में लिप्त प्रापर्टी डीलर को नामजद न करना सरासर गल्त बात है। एसएचओ बारादर बलबीर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है तथा जल्दी ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *