⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 123 शब्द|📅 25 Jan 2019
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मंच से पुलिस अधिकारियों पर नशा तस्करी व संरक्षण देने का आरोप लगाने वाले जीरा से विधायक कुलबीर जीरा को पंजाब कांग्रेस ने बहाल कर दिया है। जीरा पर कांग्रेस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सस्पैंड कर दिया था।
विधायक जीरा पर सार्वजानिक मंच पर अनुशासन तोड़ने का आरोप लगा कर कार्रवाई की गयी थी। लेकिन आज चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने जीरा की वापसी की पुष्टि की है। इसे लेकर पहले एक मीटिंग की गई। उसके बाद ये फैसला लिया गया है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








