पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा रैली करेगी BJP, मोदी-योगी होंगे स्टार प्रचारक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 26 Jan 2019

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है. खासतौर पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों से से दो-दो हाथ करने के लिए अब बंगाल में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोर्चा संभालेंगे।

पीएम मोदी राज्य में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. पहली रैली दो फरवरी और दूसरी रैली 8 फरवरी को होगी. बंगाल बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बीजेपी पूरे राज्य में 100 से अधिक रैलियां करेगी. इन रैलियों की शुरुआत मालदा जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रैली करके कर दी है।

अब 2 फरवरी को पीएम मोदी उत्तर 24 परगना और बर्दवान जिले में रैली करेंगे. इसके बाद 8 फरवरी को वह दार्जिलिंग या जलपाईगुड़ी में रैली करेंगे. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की रैली की तैयारियां शुरू कर दी है।

3 और 5 फरवरी को रैली करेंगे सीएम योगी

पीएम मोदी के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश में चार रैली करेंगे. 3 फरवरी को योगी बांकुरा और पुरुलिया में दो रैली करेंगे. इसके बाद 5 तारीख को वह रायगंज और दिनाजपुर जिले के बालूरघाट में रैली को संबोधित करेंगे।

बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के अनुसार, पार्टी की योजना अगले दो सप्ताह में पूरे राज्य में 100 रैलियां आयोजित करने की है. राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह और त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब जैसे नेता इन रैलियों में हिस्सा लेंगे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *