PM नरेंद्र मोदी बनारस में बसाएंगे नया काशी, 48 किमी एरिया चिन्हित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 26 Jan 2019

• आउटर रिंग रोड के किनार बनेगा नया शहर, मिलेंगी होटल, मॉल औ बाजार जैसी सुविधाएं
• रिंग रोड के किनारे 20 मीटर की ग्रीन बेल्ट और 200 मीटर में आवासीय सुविधाएं होंगी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के वरुणापार इलाके में ‘नई काशी’ बसाने की कवायद शुरू हो गई है। वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में शहर की आउटर रिंग रोड के किनारे नया शहर बसाने के प्रस्तारव को सैद्धांतिक मंजूरी मिली। जल्दा ही आवासीय सुविधाएं विकसित करने के साथ बाजार, होटल-मॉल आदि के लिए एरिया निर्धारित करने का खाका सामने आएगा।

वाराणसी शहर के विस्तारर की योजना लंबे समय से बन रही थी लेकिन किसी न किसी कारण मामला लटका रहा। वरुणा पार हरहुआ इलाके में हाल ही में बनी करीब 16 किलोमीटर लंबी रिंग रोड फेज-1 से कनेक्टिविटी बढ़ने से शहर को विस्ताुर दिए जाने की योजना है।

देशी मेहमानों के लिए टेंट सिटी बनाई गई थी

हाल ही में इसी इलाके में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए टेंट सिटी बनाई गई थी। जल्दह ही 32 किलोमीटर की रिंग रोड फेज-2 पर भी काम शुरू होने वाला है। ऐसे में 48 किलोमीटर एरिया में नई काशी बसने से अभी के शहरी इलाकों में आबादी का दवाब कम होने के साथ नई व्या पारिक गतिविधियों से रोजगार के रास्तेे भी खुलेंगे।

कमिश्न र दीपक अग्रवाल की अध्यसक्षता में विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में नई काशी योजना को जल्दी से जल्दक मूर्त रूप देने पर जोर रहा। प्रारंभिक प्लागन के मुताबिक, रिंग रोड किनारे करीब 20 मीटर की ग्रीन बेल्ट् और 200 मीटर में आवासीय सुविधाएं विकसीत की जाएंगी।

इसके लिए प्राधिकरण ने रिंग रोड के किनारे के इलाके का भू-उपयोग बदलते हुए कृषि से मिश्रित भू-उपयोग में शामिल करा दिया है। मिश्रित भू-उपयोग से इस क्षेत्र में हर कार्य किया जा सकेगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *