लोकसभा चुनाव करवाने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां शुरू, जाने कितने वोटर डालेंगे वोट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 28 Jan 2019

डेली संवाद, जालंधर
लोकसभा मतदान को निर्विघ्न, सुचारू और शांतिपूर्वक ढंग से करवाने को विश्वसनीय बनाने के लिए जिले के अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की सूचना एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आज यहाँ जिला प्रशासकीय कंपलैक्स में अलग-अलग विभागों के आधिकारियों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर कुमार शर्मा ने सभी विभागों के मुखियों को कहा कि 8 फरवरी तक अपने-अपने कर्मचारियों की त्रुटि रहित सूचियों को समय पर उपलब्ध करवाई जाये।

उन्होंने कहा कि यह सूचियां पहले प्रीजाईडंग अधिकारियों, माईक्रो आबजरवों की तैनाती के बाद चुनावी ड्यूटियों के लिए प्रयोग की जायेगी। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया जल्दी से जल्दी शुरू हो रही है और मतदान की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव विवरण अमल में आ जायेगा।

जिले में 1867 पोलिंग बूथ हैं

उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी के लिए हर कर्मचारी पाबंद है। शर्मा ने कहा कि जिले में 1867 पोलिंग बूथ हैं और चुनाव को निर्विघ्न,सुचारू और पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए 16000 कर्मचारियों की तैनात किये जाने की ज़रूरत है। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि मतदान के लिए हर केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों समेत कालेजों के स्टाफ और सरकारी सहायता प्राप्त कार्यालयों को सूचना उपलब्ध करवानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि जिले में 15.55 लाख वोटर हैं जो आने वाली मतदान के दौरान अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जतिन्दर जोरवाल और जसबीर सिंह, सब डिविजऩल मैजिस्ट्रेट अमित कुमार पंचाल, जिला इन्फर्मेशन अधिकारी ए.एस.कलसी और अन्य भी उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *