नवजोत सिद्धू पंजाब सरकार पर बने हुए बोझ, मुफ्त का लेते हैं वेतन, पढ़ें किसने लगाए सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 28 Jan 2019

भाजपा का कार्यकर्ता ‘राज नहीं सेवा” के मकसद से सदैव सेवा के लिए रहता है तत्तपर: मलिक

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान और राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव आना या खत्म होना कोई मायने नहीं रखता, क्यूंकि भाजपा का कार्यकर्ता राज नहीं सेवा में यकीन रखा है और इसके लिए वो हमेशा तत्त्पर रहता है।

उन्होंने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित उनके मंत्रियों द्वारा जनता के साथ धोखा किया जा रहा है, झूठे वादे कर यह लोग सत्ता में आये और पिछले करीब दो वर्ष में उनके व् जनता द्वारा सरकार का रिपोर्ट-कार्ड मांगने के बाद गायब हो गए हैं, लेकिन उनका रिपोर्ट कार्ड माननीय हाई-कोर्ट द्वारा दिया गया है।

स्मार्ट सिटी का पैसा आया, पंजाब सरकार अपना हिस्सा नहीं दे रही

माननीय अदालत द्वारा पंजाब में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नशे में हुई बढ़ौतरी को लेकर कैप्टन सरकार को जमकर फटकार लगाईं गई है। मलिक ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में शुरू की गई लाभकारी योजनाओं को प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार द्वारा लोगों तक नहीं पहुँचाया जा रहा, इतना ही नहीं केंद्र सरकार “स्मार्ट सिटी योजना” के तहत 500 करोड़ रूपये लेकर खड़ी है, जिसमे की 50% की राशी पंजाब सरकार को डालनी है, लेकिन पंजाब सरकार इस काबिल नहीं है।

पंजाब में विकास के सभी प्रोजेक्ट बंद कर दिए गए हैं। कैप्टन एवं उनके मंत्रियों को जनता ने चुना है। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित उनके मंत्री भी गायब हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने मंत्रालय पर बोझ बने हुए हैं, वह मंत्रालय में काम करने की बजाय पैसे कमाने के चक्कर में “लाफ्टर शो” में जाकर बैठ गए हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *