बरगाड़ी केस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, कहा- अफसर हो या नेता किसी को नहीं बख्शा जाएगा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 492 शब्द|📅 28 Jan 2019

डेली संवाद, महिराज (बठिंडा)
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज बरगाड़ी केस के किसी भी दोषी को क्षमा ना करने का ऐलान किया है, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली राजनीतिज्ञ या पुलिस अफ़सर ही क्यों न हो।

अकालियों द्वारा इस घटना की जांच के लिए स्वयं स्थापित किये गये आयोग की सिफ़ारिशों को भी स्वीकृत न करने और दोषियों पर भी हाथ डालने से नाकाम रहने की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की तरफ से गठित विशेष जांच टीम जल्द ही नतीजे पर पहुँचेगी और वह इस बात को निजी तौर पर यकीनी बनाऐंगे कि इस घटना के लिए कोई भी दोषी कानून के शिकंजे में से बच ना पाए।

इस मामले में एक सीनियर पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लेने का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सवाल के घेरे में आए अधिकारी ने स्वाभाविक तौर पर किसी के आदेशों की पालना की और विशेष जांच टीम यह आदेश जारी करने वालों की भी शिनाख्त करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा।

बादल और उनकी जुंडली अपनी जेबें भरने में ही मस्त रही

मुख्यमंत्री ने आज यहाँ सहकारी बैंकों के कर्जों के विरुद्ध बठिंडा और मानसा के 18308 छोटे किसानों को 97 करोड़ रुपए की राहत मुहैया करवाते हुए इन दोनों जिलों के 10-10 किसानों को औपचारिक तौर पर कर्ज राहत सर्टिफिकेट भी निजी तौर पर सौंपे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अकाली -भाजपा सरकार के 10 वर्षों के दौरान कृषि से लेकर उद्योग और आर्थिकता समेत हरेक क्षेत्र को नुक्सान पहुंचाऐ जाने पर इनको आड़े हाथों लिया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि बादल और इसकी जुंडली लोगों का भला करने की जगह पर अपनी जेबें भरने में ही मस्त रही।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने इस बुरे दौर को पलटते हुए नयी शुरुआत की जिसके अंतर्गत अकेले फतेहगड़ साहिब में ही 300 स्टील फ़ैक्टरियाँ फिर चलने लग पड़ी।

पराली न जलाने वाले किसानों की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की

पराली न जलाने वाले किसानों की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा पराली न जलाने वालों को 100 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की माँग की गई थी जिससे पराली का बढिय़ा तरीकों के साथ प्रबंधन हो सके परन्तु केंद्र सरकार द्वारा इस माँग को भी माना नहीं गया। इसके बावजूद किसानों ने पराली न जलाने का कदम उठाया जिससे पंजाब में हवा के मानक में सुधार हुआ है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने धान के सीजन के दौरान पराली के प्रबंधन के लिए 27500 मशीनें सब्सिडी पर 250 करोड़ रुपए की लागत से मुहैया करवाई। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इस तरह की 40000 और मशीनें किसानों को 400 करोड़ रुपए की लागत के साथ मुहैया करवाई जाएंगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *