1 फरवरी से DTH के बदल जाएंगे नियम, यहां करें चेक सस्ता पड़ेगा या महंगा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 422 शब्द|📅 29 Jan 2019

नई दिल्ली। टेलीकॉम रेग्यूलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI एक नया नियम लाया है जो 1 फरवरी से शुरू हो जाएगा. यह नियम डीटीएच को लेकर है. यानी आप घर पर टीवी देखते हैं तो इससे आप पर असर पड़ेगा. यह नियम समझना काफी आसान है. पहले केबल ऑपरेटर्स आपको कस्टमाइज्ड पैक बेचते थे, लेकिन अब आप तय करेंगे कि कौन सा चैनल देखना होगा और इसके लिए आपको कितने पैसे देने होंगे।

इसे आसान करने के लिए TRAI ने वेब बेस्ड ऐप्लिकेशन की शुरुआत की है

TRAI ने वेब बेस्ड ऐप्लिकेशन जारी किया है जिससे आप चेक कर सकते हैं कि आपको कितने पैसे देने होंगे. ये एक तरह का चैनल सेलेक्टर प्लेटफॉर्म है जहां से आप स्टेप बाइ स्टेप चैनल सेलेक्ट कर सकते हैं. यहां सभी चैनल्स की लिस्ट है और इसके लिए आपको पैसे देने होंगे ये भी लिखा है. इस लिंक पर क्लिक करके आप इस वेब बेस्ड ऐप्लिकेशन को यूज कर सकते हैं. https://channel.trai.gov.in/index.html

TRAI की वेबसाइट पर कहा गया है, ‘TRAI के नए रेग्यूलेशन के तहत कस्टमर्स के पास इस बात की आजादी होगी कि वो क्या देखेंगे. टीवी चैनल अपने हिसाब से चुन सकते हैं. ये ऐप्लिकेशन है जो आपकी मदद करेगा. आप फेवरेट चैनल की लिस्ट और कीमत जानने के लिए टीवी सर्विस प्रोवाइडर की वेबसाइट या केबल ऑपरेटर से संपर्क कर सकते हैं।

TATA Sky ने इस नियम के तहत नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं

TATA Sky ने इस नियम के तहत नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं. यूजर्स अब 100 चैनल चुन सकते हैं. इसके लिए टाटा स्काइ वेबसाइट या मोबाइल ऐप का यूज करना होगा. ये चैनल ऑप्शन्स मिलेंगे. लॉग इन करने के बाद तीन ऑप्शन्स दिखेंगे. एक आपके लिए आपके यूज के हिसाब से रिकमेंड किया हुआ पैक होगा और दूसरे आप सेलेक्ट कर सकते हैं।

एक टाटा स्काइ का अपना पैक है जिसे कंपनी ने कस्टमाइज किया है. हाई डेफिनिशन वाले पैक्स की बात करें तो इसमें हर HD चैनल 2 SD चैनल की के बराबर माना जाएगा. अगर आप 100 चैनल से ज्याद का स्पेस चाहते हैं तो आपको 25 चैनल स्पेस के लिए 20 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे।

TATA Sky की वेबसाइट से यूजर्स अपने पसंद से चैनल्स पिक कर सकते हैं और 100 चैनल की लिस्ट तैयार कर सकते हैं. एक बार 100 चैनल बना लिया फिर आपको फाइनल प्राइस दिखेगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *