धर्म संसद में संतों के ऐलान से सांसत में पड़ती रही हैं सरकारें, क्या 21 फरवरी से शुरू हो पाएगा राम मंदिर निर्माण

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 379 शब्द|📅 31 Jan 2019

प्रयागराज। कुंभ क्षेत्र में जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की ओर से बुलाई गई परम धर्म संसद में ऐलान किया गया है कि 21 फरवरी से राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा. परम धर्म संसद में राम मंदिर के लिए आधारशिला रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है. इसके लिए साधु संन्यासी अयोध्या की ओर कूच करेंगे।

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने ये घोषणा की और बताया कि इसके लिए सभी अखाड़ों के संतों से भी बात हो चुकी है. हालांकि, मंदिर का निर्माण किस जगह पर होगा, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा गया है. परम धर्म संसद ने यह ऐलान ऐसे समय किया है जब मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठन मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं. विहिप की धर्म संसद का आयोजन आज से होने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही सरकार कोई निर्णय लेगी. लेकिन हिंदूवादी संगठन धर्म संसद और प्रदर्शनों के जरिये मंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं. बहरहाल प्रयागराज में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की धर्म संसद चल रही है तो दूसरी ओर VHP की धर्म संसद 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगी. इस धर्म संसद में नृत्य गोपाल दास जैसे धार्मिक गुरुओं के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे।

कभी आधारशिला रखेंगे, कभी निर्माण करेंगे

जिस तरीके से जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने प्रयागराज में मंदिर निर्माण अगले महीने से शुरू किए जाने की घोषणा की है, उसी तरह का ऐलान साधु-संत पहले भी करते रहे हैं. कभी कोई कहता है कि अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे तो कभी कोई कहता है कि हम मंदिर का निर्माण करेंगे।

यह भी उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 1989 में पालमपुर अधिवेशन में प्रस्ताव पास कर राम मंदिर का खुलकर समर्थन किया था. तभी से वह मंदिर मुद्दे का खुलकर समर्थन करती रही है. जब वह सत्ता में नहीं थी तो तत्कालीन सरकारों से कहती थी कि कानून बनाकर विवादित भूमि मंदिर बनाने के लिए दे दी जाए।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *