डेली संवाद, जालंधर
सैंट्रल टाउन में प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से दुकानें बना दी गई हैं। ये वही दुकानें हैं, जिन्हें अकाली-भाजपा सरकार में काम रुकवा कर एक्शन के लिए आदेश दिया गया था।
फगवाड़ा गेट मार्केट से सैंट्रल टाउन गुरुद्वारा मार्केट को जाती रोड पर प्रताप बाग वाली रोड पर डेढ़ साल पहले अवैध रूप से निर्माण हुआ था। तब तत्कालीन मेयर सुनील ज्योति ने काम रुकवा कर कार्ऱवाई के आदेश दिया था। तब दुकान मालिक ने नगर निगम में फीस जमा करवा कर एक तरफ शटर लगाने के लिए एफीडेविट दिया था।
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा फैसला, देखें VIDEO
अब नगर निगम के अफसरों और एक कांग्रेसी नेता की सांठगांठ से उक्त दुकानदार ने प्रताप बाग रोड की तरफ से भी शटर लगा दिया है। जो सरासर नाजायज है। इसे लेकर दुकानदारों ने निगम कमिश्नर से शिकायत की है। कमिश्नर ने एटीपी लखबीर सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…









