MLA सुशील रिंकू की मेहनत रंग लाई, पंजाब के कमजोर और दलितों को मिली बड़ी राहत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के दलित नेता और जालंधर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू की मेहनत एक बार फिर से लंग लाई है। इस बार विधायक सुशील रिंकू पंजाब के दलित वर्ग के लिए बिजली दरों में बड़ी राहत दिलवाई है। इसे लेकर विधायक रिंकू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया है।

बिजली की दरों को लेकर पिछले दिनों विधायक सुशील रिंकू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर कमजोर और दलित वर्गों के लिए बिजली माफी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया था कि पंजाब में मुफ्त बिजली मिलने में दिक्कत आ रही है। जिससे 3000 यूनिट के कैप को खत्म किया जाना चाहिए।

विधायक सुशील रिंकू ने बताया कि 400 यूनिट बिजली मुफ्त देने के मामले में अब 3000 यूनिट की सीमा खत्म कर दी गई है। इससे कमजोर और दलित वर्गों को बड़ा फायदा मिला है। इस योजना के लाभार्थियों को इस तरह फायदा होगा कि अगर वह 1 महीने में 200 यूनिट से कम बिजली इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें कोई बिल नहीं आएगा।

अगर वह 200 यूनिट से ज्यादा बिजली ख़र्च करेंगे तो जो 200 यूनिट के बाद वाले खर्च किये बिजली यूनिट का बिल आएगा। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि 3000 बिजली यूनिट की सीमा को खत्म कर दिया गया है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *