जालंधर के रिहाइशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पांच को घायल किया, वन विभाग की टीम अभी तक पकड़ नहीं सकी, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के लम्मा पिंड क्षेत्र में तेंदुए के घुस आने से लोगों में दहशत फैल गई है। लोगों ने तेंदुए को दीवार फांदते देखा है और उसके बाद कई परिवारों ने घर के दरवाजे बंद कर दिए। कुछ लोगों ने तेंदुए के बारे में वन विभाग को सूचित कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेंदुआ खेतों में छिप गया है और वे काफी डरे हुए हैं।

ये तेंदुआ घायल है और लगता है कि इसकी कुत्तों के साथ भिडंत हुई हुई है। शहर में तेेंदुए के घुस आने की खबर जैसे ही फैली लोगों में कौतूहल मच गया और आसपास के इलाकों में लोगों ने बच्चों को घरों से बाहर निकलने से रोकना शुरू कर दिया।

तेंदुआ खेतों में छिप गया है और वे काफी डरे हुए हैं

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेंदुआ खेतों में छिप गया है और वे काफी डरे हुए हैं। इस दौरान वन विभाग की टीम ने जाल फेंककर उसे पकड़ लिया लेकिन कुछ क्षण जाल में रहने के बाद वे जाल से भाग निकला। तेंदुआ जब खाली प्लाट से निकलकर दीवार पर चढ़ा तो आसपास के घरों की छतों पर खड़े लोग चीखने लगे।

एक व्यक्ति जिसने तेंदुए को पकडऩे के लिए जाल पकड़ा हुआ था उस पर हमला कर तेंदुआ भाग निकला। इस हमले से लोग डर गए। वन विभाग की टीम के कुछ लोग तेंदुए के हमले में घायल हुए हैं। फिलहाल अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है।

दो बार उसे बेहाेश करने के लिए इंजेक्शन फेंके गए और फिर जब जाल फेंका जा रहा था तो बेहोश समझा जा रहा तेंदुआ खाली प्लाट से पहले पांच फीट की दीवार तो फिर लोगों को हमला कर घायल करते हुए और पांच फीट की ऊंचाई चढ़कर छतों के रास्ते गलियों से होता हुआ एक घर में जा घुसा। अब पिछले करीब 9 घंटों से गुरुद्वारा छठी बादशाही के पास घर में कमरे में छिपा बैठा है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *