अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाई कसम, कहा- बॉर्डर पर दीवार बनकर रहेगी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 06 Feb 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्टेट ऑफ दि यूनियन भाषण में एक बार फिर कहा कि वो अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि यह दीवार अमेरिका के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे सीमा पार से गैरकानूनी अप्रवासियों और ड्रग्स की तस्करी को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल का दूसरा स्टेट ऑफ दि नेशन भाषण दिया. ट्रंप ने कहा कि गैरकानूनी अप्रवासियों का अमेरिका आना एक बड़ी राष्ट्रीय समस्या है. हालांकि ट्रंप ने दीवार की फंडिंग का रास्ता आसान करने के लिए इसे बॉर्डर इमरजेंसी नहीं कहा. ट्रंप ने दोनों डेमोक्रैट और रिपब्लिकन पार्टी से अपील की कि वो 15 फरवरी तक सुलह करते हुए मामले का हल निकालने का काम करें।

गौरतलब है कि बीते हफ्ते कांग्रेस में दीवार की फंडिंग के ट्रंप के प्रस्ताव के विरोध में अमेरिकी इतिहास का 35 दिन लंबा शटडाउन समाप्त हुआ. कांग्रेस के ज्यादातर सदस्य मेक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए फंडिंग के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं।

दीवार बनाना सिर्फ पैसा बर्बाद करना है- विपक्ष

वहीं ट्रंप अपने इस चुनावी वादे को पूरा करने के लिए किसी हद तक जानें की बात कर रहे हैं. वहीं विपक्षी डेमोक्रैट पार्टी की दलील है कि दीवार बनाना सिर्फ पैसा बर्बाद करना है और इससे न तो गैरकानूनी अप्रवासियों को रोका जा सकता है और न ही ड्रग्स की तस्करी पर लगाम लगाने में यह कारगर साबित होगी।

मेक्सिको सीमा पर दीवार के अलावा अपने स्टेट ऑफ दि नेशन भाषण में ट्रंप ने डेमोक्रैट पार्टी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनके खिलाफ जांच की प्रक्रिया को बंद करने की अपील की. ट्रंप ने कहा कि यह जांच पूरी तरह से बेहुनियाद है और इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।

ट्रंप ने कहा कि उनकी नीतियों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जादुई परिवर्तन देखने को मिल रहा है. ट्रंप के मुताबिक इस परिवर्तन को गलत युद्ध, राजनीति और बेबुनियाद जांच से नुकसान पहुंचेगा लिहाजा देश की राजनीति को अमेरिकी हितों के लिए अहम मुद्दों पर एकमत होकर अमेरिका की तरक्की का रास्ता साफ करने की जरूरत है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *