गौतम विवेक
डेली संवाद, चंडीगढ़
शिरोमणि अकाली दल ने राजनीतिक मामलों की कमेटी में भाई मंजीत सिंह तथा जगजीत सिंह लोपो को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा गुरबचन सिंह बाची को महासचिव नियुक्त 39 सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है। बादल ने कहा कि पार्टी जल्द ही उपाध्यक्षों, संगठन सचिवों तथा अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी करेगी।
शिअद के मुखिया सुखबीर बादल ने कहा कि पीएसी में नई नियुक्तियों से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्हें उम्मीद है कि नए पार्टी पदाधिकारी तथा पीएसी के सदस्य पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। राजनीतिक मामलों की कमेटी में प्रो0 किरपाल सिंह बडूंगर को शामिल किया गया है।
इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
बीबी सतवंत कौर संधू, महिन्दर कौर जोश, जस्टिस निर्मल सिंह, जगदीश सिंह गरचा, रंधीर सिंह चीमा, अमरजीत कौर पटियाला, देसराज धुग्गा, संत बलबीर सिंह घुन्नस, निसारा खातून, लखबीर सिंह लोधीनंगल, अजायब सिंह मुखमैलपुर, भाग सिंह मल्हा, सुरजीत सिंह कोहली, दीदार सिंह भट्टी, अजीत सिंह शांत, ईशर सिंह मेहरबान, रविंदर सिंह बब्बल, राजमोहिंदर सिंह मजीठिया।
मोहिंदर रोमाना, संत सिंह उम्मेदपुर, भूपिंदर सिंह लाली कंग, सुरजीत सिंग, किरनबीर सिंह कंग, गुरदेव सिंह संघा, सरूप सिंह सहगल, अलविंदर पाल सिंह पकोके, वरदेव सिंह मान, बरजिंदर सिंह बराड़, हरदेव सिंह डिंपी ढिल्लों, अजीत सिंह लुधियाना, हरजिंदर सिंह धामी, जीवन धवन, हरजिंदर जाखू, नायब सिंह कोहाड तथा बलबीर सिंह बाठ शामिल हैं।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।