मित्रों आप चिंता मत करिए, भगवान श्रीराम का मंदिर उसी स्थान पर बनेगा, जहां आप चाहते हैं : योगी

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 768 शब्द|📅 07 Feb 2019

लोकतंत्र हमारे लिए औपचारिता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा का माध्यम है

डेली संवाद ब्यूरो, पूर्णिया (बिहार)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लालू यादव के 15 साल के जंगलराज से आजाद हुआ बिहार आज नए आयाम लिख रहा है। बिहार में नितीश की अगुवाई में सुशासन वाली सरकार चल रही है। इसके लिए भाजपा और जेडीयू के हर कार्यकर्ता की मेहनत है।

यहां पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में मैं विशेष रूप से आप सब का आह्वान करने आया हूं। बिहार के अंदर लोकप्रिय सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में समाज के अंतिम पायदान तक ये सभी योजनाएं पहुंच रही हैं। हम सब जानते हैं कि भाजपा व भाजपा के सहयोगी दल कुछ मूल्यों और कुछ आदर्शों और राजनीतिक सिद्धांतों के आधार पर राजनीति करते हैं।

बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है

योगी ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है लेकिन ऐसा अन्य पार्टियों जैसे कांग्रेस, बसपा अथवा सपा में संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि आप अपनी ताकत का एहसास कराएं और ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’, ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ का भाव लेकर अभी से अपनी तैयारी करें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “38 साल पहले गुजरात के एक बूथ का अध्यक्ष आज भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। ये गौरव भारतीय जनता पार्टी में ही संभव हो सकता है। बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 1982 में एक बूथ के अध्यक्ष थे, उस समय होर्डिंग बैनर नहीं होता था, तब वाल पेटिंग होती थी। कार्यकर्ता स्वयं पोस्टर चस्पा करता था, वाल पेटिंग करता था। यही अंतर भाजपा को एक गौरवशाली राजनीतिक पार्टी बनाती है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा साढ़े चार वर्षों से केंद्र में सरकार चला रही है। एक भी आरोप माननीय प्रधानमंत्री पर नहीं लग सकता, उनके मंत्री पर नहीं लग सकता। राजनीति में रहकर सार्वजनिक जीवन में कैसे काम होना चाहिए, देश के अंदर वह आदर्श बनाया है मोदी जी और उनके मंत्री ने। बिहार में उसी को नितीश कुमार और सुशील मोदी ने आगे बढ़ाया है।

लालू यादव के 15 साल के जंगलराज से आजाद हुआ बिहार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि याद करिए जब एक समय आरजेडी की सरकार थी, तब 15 साल में जंगलराज पैदा हो गया गया। बिहार का नौजवान जब कहीं जाता था, तब अपनी पहचान छुपाता था, लेकिन आज उसके उलट है। आज बिहार का हर नौजवान कहीं भी जाता है, तब गर्व से कहता है कि वह बिहार से है।

लालू के समय में बिहार में जंगलराज ऱाज था, आज नितीश कुमार की अगुवाई में बिहार पूरी तरह से सुशासन की राह पर है। आप लोगों ने सहयोग किया। योगी जी ने कहा कि लोकतंत्र हमारे लिए औपचारिता नहीं, बल्कि लोकतंत्र समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा का माध्यम है।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल राम नाईक जी जिस बूथ पर सबसे ज्यादा मतदान होता है, उस बूथ के अफसरों और कर्मचारियों का सम्मान करते हैं। हमें भी अपने बूथ को मजबूत कर सम्मान का हकदार बनना चाहिए। योगी जी ने कहा कि हमारा और आपका संकल्प होना चाहिए कि मेरा बूथ सबसे मजबूत। इसका मतलब बूथ जीत लिया, बूथ जीत लिया तो समझो चुनाव जीत लिय़ा।

129 योजनाओं के माध्यम से समाज के हर तबके के हितों की रक्षा

भाजपा सरकारों ने चाहे वो केंद्र की सरकार हो या राज्य की, समाज को जाति या क्षेत्र के आधार पर कभी नहीं बांटा। फिर चाहे वो गरीब हो, किसान, युवा, महिलाएं और समाज के हर तबके को शासन की योजनाओं को पहुंचाने का काम हुआ है। शासन की योजनाएं पहुंचाने के लिए जिस ईमानदारी के साथ काम हुआ है वह सबके सामने है। 129 योजनाओं के माध्यम से समाज के हर तबके के हितों की रक्षा हो रही है।

योगी ने कहा कि आज पाकिस्तान और चीन डरा हुआ है। चीन और पाकिस्तान अब भारत की सीमा में घुसकर हमारे जवानों को मारने का दुस्हासस नहीं कर सकता है। क्योंकि उन्हें मालूम है कि अगर वे हमारे एक जवान को मारेंगे तो हमारे जवाने उनके 100 जवानों को मारेंगे। ये सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति से संभव हुआ है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *