जालंधर में अंतरराज्यीय गिरोह के 6 तस्कर गिरफ्तार, 14 कुंतल चूरापोस्त बरामद, किए बड़े खुलासे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 475 शब्द|📅 08 Feb 2019
  • तीन नामी स्मगलर इकठे मिलकर ला रहे थे नशे की ये बड़ी खेप
  • एक स्मगलर फिरोजपुर जेल से 42 दिन की छुट्टी पर आकर कर रहा था तस्करी
  • तस्करों से नशीले पदार्थ से भरे एक ट्रक ओर एक महिंद्रा जीप की पुलिस ने किये ज़ब्त
  • 125 बोरी काले चने, 200 बोरी चना दाल ओर 274 बोरी चने का छिलका के नीचे छुपाई गयी थी नशीली खेप

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक बार फिर तीन कुख्यात तस्करों द्वारा गठित एक अंतर राज्य ड्रग रैकेट का भांडाफोड़ करते उनके पास से एक ट्रक ओर महिंद्रा जीप में छिपा कर लाए जा रहे 14क्विंटल 70 किलोग्राम चूरा पोस्त को बरामद किया है।

पुलिस ने इस गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सुखा सिंह (26 साल), जोगिंदर सिंह (47साल), हरमेश उर्फ काला (35साल), हरजिंदर सिंह उर्फ परदेसी (45 साल), जगजीत सिंह (32साल) और वीर सिंह (35साल) के रूप में हुई है।

मध्य प्रदेश से बड़े पैमाने पर तस्करी कर पंजाब में सप्लाई

एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि हमारे विंग की तरफ से नशा तस्करों की गतिविधियों पर चौकस नज़र रखी जा रही है, हमे जानकारी मिली थी कि चूरा पोस्त तस्करी के धंधे के तीन बड़े तस्करों ने मिल कर एक ग्रुप बना लिया है और ये मध्य प्रदेश से बड़े पैमाने पर तस्करी कर पंजाब में सप्लाई कर रहे हैं।

सूचना मिली कि तीनों तस्करों ने मिल कर एक ट्रक नंबर पीबी 05 एके 3427 और एक महिंद्रा पिकअप जीप नंबर पीबी 03 एए 7450 में मध्य प्रदेश के स्मगलरों से चूरा पोस्त की एक खेप की तस्करी कर लाये है और आज वह जालंधर कपूरथला ओर मोगा जिलों के अन्य तस्करों को सप्लाई करने जा रहे है।

तस्करों से कुल 14 क्विंटल 70 किलोग्राम चूरा पोस्त जब्त किया

यह जानकारी तुरंत कपूरथला के जिला पुलिस प्रमुख सतिंदर सिंह से साझा कर काउंटर इंटेलिजेंस विंग जालंधर और पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी की संयुक्त टीमों को इस खेप को पकड़ने और इस सांठगांठ में शामिल तस्करों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस द्वारा इन तस्करों से कुल 14 क्विंटल 70 किलोग्राम चूरा पोस्त जब्त किया गया और जिला कपूरथला के पुलिस थाना सुल्तानपुर लोधी में धारा 15,29-61-85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

एआईजी एच.पी.एस खख ने बताया कि हर बार ये तस्कर इन नशीले पदार्थों को पुलिस से छिपाने और पोस्त की तीखी गंध को छिपाने के लिए एक नयी मोडस ऑपरेंडी का चुनाव करते हैं। इस बार ये तस्कर इस खेप को 125 बैग काले चनों, 200 बैग चन्ना दाल और 274 बैग चन्ना चिल्का (केटल फीड) के लोड के नीचे छिपा कर लाए थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *