लड़के ने नई नवेली दुल्हन को कहा बेवकूफ, गुस्साई लड़की ने 3 मिनट में दे दिया तलाक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 08 Feb 2019

कुवैत। एक दुल्हन ने शादी के महज तीन मिनट बाद पति को तलाक दे दिया। इसे दुनिया की सबसे छोटी चलने वाली शादी माना जा रहा है। दरअसल कुवैत सिटी की एक कोर्ट में शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थे। इस दौरान दुल्हन फिसलकर गिर गई। लड़की के फिसलने के बाद ही लड़के ने उसे स्टूपिड (बेवकूफ) कह दिया।

दुल्हे का यह कहना दुल्हन को बहुत नागवार गुजरा। इससे नाराज लड़की ने शादी के कागजात पर दस्तखत तो किए। लेकिन तीन मिनट बाद ही जज से इस शादी को वहीं के वहीं रफा-दफा करने के लिए कह दिया।

क्यू 8 न्यूज के रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने जज के सामने ही शादी के कागजात पर दस्तखत किए थे। वहां से बाहर निकलते हुए दुल्हन का पैर फिसल गया और वह गिर गई। इस दौरान पति के अपशब्दों से आहात होकर महिला ने उस शादी को वहीं खत्म करने के लिए कहा।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया में कई लोगों ने महिला के साथ सहानुभूति जताई और उसके समर्थन में उतर गए। कई लोगों ने कहा कि महिला सही थी और उसने सही फैसला किया।

सोशल मीडिया ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि शादी की शुरुआत में ही यदि पति इस तरह की हरकत करता है, तो उसे छोड़ देना ही अच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिस शादी में सम्मान नहीं है, वह शुरुआत से ही असफल हो जाती है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *