डिप्स भोगपुर की अर्शदीप ने प्रथम औऱ डिप्स नूरमहल की प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 09 Feb 2019

सहोदया एक्सटैम्परि में प्रथम तथा दूसरा स्थान डिप्स के नाम रहा

डेली संवाद, जालंधर
प्रतियोगिताएं हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती है इन्हीं के माध्यम से हमें अपनी प्रतिभा का पता चलता है तथा अपने जीवन में मन चाहे मुकाम को हासिल करने में हमारे लिए सहायक सिद्ध होती है। अपनी प्रतिभा को पहचान कर तथा सबके समक्ष प्रस्तुत करते हुए डिप्स स्कूल भोगपुर की छात्रा अर्शदीप ने सहोदया एक्सटम्परि प्रतियोगिता में प्रथम तथा नूरमहल की प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

गत दिवस दयानंद माडल स्कूल में जालंधर में जि़ला स्तरीय सहोदया एक्सटैम्परि प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमें सहोदया से संबंधित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने वाचन कौशल को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में डिप्स भूगपुर की छात्रा अर्शदीप कौर ने प्रथम स्थान तथा डिप्स नूरमहल की छात्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेता छात्रा की इस जीत पर डिप्स चेन के एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ रमनीक सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा तथा स्कूल की प्रिंसीपल रमिंदर कौर ने बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में जीत की भावना को जागृत करते हुए उनमें नवीन सोच प्रदान करती है तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य मे्ं हर मुकिल से जूढने के हौसले प्रदान करती है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *