स्वदेश लौटे अरुण जेटली का राहुल पर तंज, कहा- ‘फेल स्टूडेंट टॉपर से हमेशा चिढ़ता है’

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 494 शब्द|📅 10 Feb 2019

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली
अमेरिका से इलाज करवाकर भारत लौटे केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने सोशल मीडिया के सहारे कांग्रेस पार्टी और उनके अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। रविवार को किए गए कुछ ट्वीट्स में जेटली ने राफेल, घोटालों, जीएसटी, सर्जिकल स्ट्राइक, गोहत्या विवाद आदि का जिक्र किया। उन्होंने इशारों में राहुल को वह फेल स्टूडेंट बताया, जो हमेशा टॉपर से चिढ़ता है।

जेटली ने लिखा है कि पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस फर्जी आंदोलन चलाकर सरकार को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘झूठ ज्यादा वक्त तक नहीं टिकता लेकिन विपक्षी फिर भी एक के बाद एक झूठ बोलते रहे।’ राफेल का जिक्र करते हुए जेटली ने लिखा, ‘यह डील भारत की मुकाबला करने की क्षमता को बढ़ा रही है और साथ ही इससे कोष के करोड़ों रुपये भी बचाए गए हैं, लेकिन इसे झूठ साबित करने के लिए विरोधियों ने आधा अधूरा पत्र (रक्षा मंत्रालय का लेटर) दिखाया, जिसके बाद उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो गई। वह भूल गए थे कि सच की हमेशा जीत होती है।’

जेटली ने आगे कहा, ‘राफेल पर राहुल गांधी के दो बयान सुनेंगे तो पता लगेगा कि यह पीएम मोदी से निजी दुश्मनी निकालने जैसा है। एक फेल स्टूडेंट हमेशा क्लास के टॉपर को नापसंद करता है।

‘हम बिचौलिए-भगौड़ों को वापस लाए’

बैंकों की खराब हालत का जिक्र करते हुए जेटली ने लिखा, ‘जिन्होंने 2008-2014 के बीच बैंकों को लूटा, वे आरोप लगा रहे हैं कि हमने इंडस्ट्रियल लोन्स को माफ किया है। जबकि एक सिंगल रुपया भी नहीं माफ किया गया है। असल में अब डिफॉल्टर्स को मैनेजमेंट से बाहर किया जा रहा है, इससे कांग्रेस का एक और झूठ पकड़ा गया।

अगुस्टा वेस्टलैंड घोटाले में शामिल क्रिश्चन मिशेल को भारत लाने को जेटली ने सरकारी की कामयाबी बताते हुए लिखा, ‘झूठ फैलाया जा रहा था कि सरकार और उसके मंत्री आर्थिक भगौड़ों को देश छोड़कर भागने में मदद कर रहे हैं। लेकिन यह झूठ तब खुल गया जब सरकार कई डिफॉल्टर्स और बिचौलियों को वापस लाने में कामयाब हुई।’

सर्जिकल स्ट्राइक का किया जिक्र

कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए गए सवालों का जिक्र करते हुए जेटली ने लिखा, ‘सरकार और बीजेपी हमेशा सेना के साथ खड़ी है। यही विपक्ष था जिन्होंने पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए और फिर बाद में उसे एक रूटीन कार्रवाई बताया जो पहले भी हुई थी। यहां तक की उन्होंने आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा तक कहा था।’

जेटली ने आगे लिखा कि जीएसटी पर फैलाया गया झूठ सिर्फ 18 महीने टिक पाया। क्योंकि उसके बाद यह उपभोक्ताओं के अनुकूल होता चला गया। जेटली के अनुसार इसकी मदद से टैक्स में कटौती हुई, छोटे व्यापारियों को इससे बाहर करके उन्हें भ्रष्टाचार और होनेवाली परेशानियां से भी बचाया गया। (साथ में NBT से इनपुट)

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *