छोटे और सैक्सी कपड़े पहनने पर सांसद और पूर्व महिला मेयर को रेप की धमकी, जाने मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 372 शब्द|📅 10 Feb 2019

ब्राजील। एक नव निर्वाचित महिला सांसद को छोटे कपड़े पहनने के कारण लोगों ने सोशल मीडिया पर निशाना बनाया। कुछ लोगों ने उन्हें बलात्कार तक की धमकियां दीं। सांता कैटरीना से सांसद चुनी गईं 43 वर्षीय एना पाउला डा सिल्वा 1 फरवरी को अपने शपथ ग्रहण के दौरान लाल जंपसूट पहनकर संसद गई थीं।

यह काफी चुस्त और छोटा परिधान था, जिससे उनके शरीर के कुछ हिस्से खुले थे। इस पर लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। जिस परिधान के लिए उनकी आलोचना की गई वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।

इसको लेकर पाउला ने एक साक्षात्कार में अपने आलोचकों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, मुझे लगा कि लोग मेरे लाल परिधान के बारे में बात करने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ मेरे अंग पर ध्यान केंद्रित किया। पाउला ने कहा, मैं हमेशा से ऐसी ही रही हूं। ऐसा नहीं है कि सांसद चुने जाने के बाद मैं दूसरी महिला बन जाऊंगी। मैं सांसद इसलिए नहीं बनी कि वहां पहनावे के लिए मेरा मूल्यांकन किया जाए। मैं क्या और कैसा पहनती हूं वह मेरा मसला है।

https://www.instagram.com/p/BtWYTIljynp/?utm_source=ig_web_copy_link

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

पाउला ये बातें तब कहीं, जब उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके पहनावे को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा किया गया, जिसे 13,700 लोगों ने लाइक किया। उस पर तीन हजार से अधिक टिप्पणियां की गईं, जिनमें से कुछ बेहद अश्लील थीं।

उनके विरोधियों ने कपड़ों को लेकर पाउला की पसंद को नाकाफी, सदमे में डालने वाला और अश्लील करार दिया। ऐसा करने वालों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। पाउला को भेजे गए कुछ संदेशों में उनका बलात्कार करने की धमकियां भी दी गईं।

मुकदमे की चेतावनी

पाउला ने कहा, मेरे परिधान का मेरे कामकाज से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आगाह किया कि जो लोग उन्हें धमकियां दे रहे हैं उनके खिलाफ वह मुकदमा दायर करेंगी। पाउला इसी साल जनवरी में करीब 50 हजार वोटों के अंतर से संसदीय चुनाव जीती हैं। इससे पहले वह मेयर भी रह चुकी हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *