इलाहाबाद विश्वविद्यालय की रोक के बाद अखिलेश की जबरदस्ती, सपाइयों ने किया जमकर बवाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 568 शब्द|📅 12 Feb 2019

लखनऊ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ समारोह में अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर सहमति न देने के बाद भी प्रयागराज जाने पर अड़े समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से वापस अपने आवास लौट गए हैं। लखनऊ जिला प्रशासन ने प्रयागराज प्रशासन की सूचना पर अखिलेश यादव के चार्टर्ड प्लेन को लखनऊ से टेक ऑफ नहीं करने दिया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव के रोके जाने की सूचना पर विधानमंडल के बजट सत्र में भी आज जमकर हंगामा हुआ। लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। अखिलेश यादव को पत्र के माध्यम से कल ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने सूचित किया था कि कार्यक्रम में किसी राजनेता को शिरकत करने की अनुमति नहीं है। इस बाबत अखिलेश यादव के निजी सचिव को पत्र भी भेजा गया था। इस कार्यक्रम को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जिला प्रशासन प्रयागराज को भी आठ फरवरी को अवगत करा दिया था।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने कल ही अखिलेश यादव को सूचना दे दी थी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने कल ही अखिलेश यादव को सूचना दे दी थी। छात्रसंघ के कार्यक्रम में शामिल होने की राजनेताओं को अनुमति नहीं है। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि प्रयागराज में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया। प्रयागराज प्रशासन ने इस बाबत पत्र जारी किया था। इस पत्र की सारी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री को भी थी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। प्रयागराज में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में जाने की तैयारी में लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि उनको प्रयागराज जाने से रोका जा रहा है। मेरी फ्लाइट रोकी गई है।इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के वार्षिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को लखनऊ हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया।

अखिलेश यादव का आरोप है कि उन्हें जबरन लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया है और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी नहीं जाने दिया जा रहा है। अखिलेश यादव करीब 11 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां पहुंचने के बाद उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी फ्लाइट को प्रयागराज जाने से रोका गया है। बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। उन्होंने कहा कि पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- यूनिवर्सिटी के आग्रह पर अखिलेश को रोका गया

अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने के मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रशासन से जिला प्रशासन से अखिलेश यादव के आगमन पर बवाल की आशंका जाहिर की थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिला प्रशासन से अखिलेश यादव का कार्यक्रम स्थगित करने की मांग की थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी तो लंबे समय से अराजकता फैलाने के लिए जानी जाती है। अखिलेश यादव अगर इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाते तो वहां पर बवाल होता। वहां पर छात्र गुटों में हिंसा की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने उनके आगमन को रोका है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *