विदेशी महिला के साथ बलात्कार, गांव घुमाने के बहाने घर ले जाकर किया रेप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 12 Feb 2019

वाराणसी। कनाडा निवासी युवती के साथ फर्जी टूरिस्ट गाइड द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार शाम आरोपी द्वारा अस्सी घाट पर पीछा किए जाने पर विदेशी युवती ने शोर मचाया।

युवती का शोर सुन कर पर्यटक पुलिस के दरोगा ने फर्जी टूरिस्ट गाइड को पकड़ कर अस्सी चौकी में सौंप दिया। वारदात स्थल चंदौली जिले का पीडीडीयू नगर थाना क्षेत्र होने के कारण वहां से आई पुलिस आरोपी को साथ ले गई।

कनाडा निवासी युवती के अनुसार वो 16 जनवरी को बनारस आई और नगवा स्थित गेस्ट हाउस में कमरा लेकर ठहरी थी। 29 जनवरी को घूमने के दौरान अस्सी घाट पर उसकी मुलाकात खुद को टूरिस्ट गाइड बताने वाले चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर थाना क्षेत्र के मड़िया गांव निवासी अजय से हुई।

युवती के अनुसार उसने गांव देखने की इच्छा जताई। इस पर छह फरवरी को अजय उसे अपने साथ गांव ले गया। इस दौरान अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वापस बनारस छोड़ गया।

सोमवार की शाम अस्सी घाट पर अजय उसका पीछा करने लगा तो उसने शोर मचाया। पीडीडीयू नगर थाने में विदेशी युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *