करोल बाग स्थित होटल में लगी भीषण आग, अब तक महिला और बच्चे समेत 9 की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 12 Feb 2019

नई दिल्ली। दिल्ली के करोलबाग इलाके में मंगलवार तड़के होटल अर्पित पैलेस में भीषण आग लग गई। अब तक 9 लोगों की मौत की खबर आ रही है और बड़ी संख्या में लोग होटल के भीतर फंसे हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी कर रहे हैं। जान गंवाने वालों में सात पुरुष, एक महिला व एक बच्चा शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई, वहीं 25 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। शुरुआती जांच में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है।

मंगलवार सुबह करीब 5 बजे लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। राहत व बचाव का कार्य तेज गति से जारी है। बताया जा रहा है कि अाग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। होटल मेट्रो की पिलर नंबर 90 के पास है।

फायर ब्रिगेड की 27 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक मौके पर अफरातफरी का माहौल है। होटल के अंदर अब भी कई लोगों के फंसे होने की खबर है। फायर ब्रिगेड उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है।

फायर डिमार्टमेंट के डिप्टी चीफ सुनील चौधरी ने भी कबूल किया है कि इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। आग पूरी तरह बुझाई जा चुकी है, लेकिन राहत व बचाव का कार्य जारी है।

बचने के लिए चौथी मंंजिल से सड़क पर कूदे, दो की मौत

बताया जा रहा है कि होटल में भीषण आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान आग का दायरा बढ़ता देखकर तीन लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, इनमें दो की मौत हो गई तो वहीं तीसरा शख्स घायल हो गया है। आग में झुलसे लोगों को नजदीक के लेडी हार्डिंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *