मुलायम सिंह यादव बोले- मेरी कामना है कि फिर प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 397 शब्द|📅 14 Feb 2019

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि उनकी कामना है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। मुलायम ने अपनी पार्टी और विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमलोग तो इतना बहुमत नहीं ला सकते हैं इसलिए आप (नरेंद्र मोदी) फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें।

मुलायम ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री जी को बधाई देना चाहते हैं कि आपने सबसे मिलजुलकर काम किया। यह सच है कि हमने जब-जब आपसे किसी काम के लिए कहा तो आपने उसी वक्त आदेश दे दिया। इसके लिए हम आपका सम्मान करते हैं।

‘मैं कहना चाहता हूं कि मेरी कामना है कि सारे सदस्य फिर से जीतकर आएं

मुलायम ने आगे कहा, ‘मैं कहना चाहता हूं कि मेरी कामना है कि सारे सदस्य फिर से जीतकर आएं। मैं कहना चाहता  हूं कि हमलोग तो इतना बहुमत नहीं ला सकते तो आप फिर से प्रधानमंत्री बनें।’ इसपर पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया और सदन ने मेज थपथपाकर मुलायम सिंह यादव की बात का समर्थन किया।

मुलायम सिंह यादव के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं उनसे असहमत हूं लेकिन मुलायम सिंह यादव जी का राजनीति में एक रोल है और मैं उनकी बात का सम्मान करता हूं।’

स्पीकर सुमित्रा महाजन की भी जमकर की तारीफ

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की तारीफ करते हुए कहा, ‘आपने बहुत अच्छे से सदन चलाया, सबको साथ लेकर चलना आसान नहीं होता है लेकिन आपके खिलाफ कोई नहीं बोलता है। ना आपपर कोई टिप्पणी करता है इसके लिए विशेष तौर पर आपको बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूं।’ इस पूरे वाकये के दौरान यूपीए की मुखिया सोनिया गांधी मुलायम सिंह यादव के बगल में ही बैठी रहीं और मुस्कुराती रहीं।

मुलायम और मोदी की करीबी कोई नई नहीं है। पीएम मुलायम सिंह के पोते के तिलक समारोह में शामिल होने सैफई गए थे। मुलायम ने एक बार 2016 में नरेंद्र मोदी के लिए कहा था, ‘पीएम मोदी को देखिए, वह मेहनत और लगन से प्रधानमंत्री बने हैं। वह एक गरीब परिवार से आते हैं और वह अपनी मां को भी नहीं छोड़ सकते हैं।’

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *