दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
शहर में शनिवार शाम को फ्रेंड के साथ कार में बैठी लड़की को अगवा करके गैंगरेप करने का मामला पूरे देश में गर्माया हुआ है। आज पंजाब के डीजीपी दिनकुर गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी कि इस मामले में अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी 17 साल का है। उन्होंने बताया कि जांच सही दिशा में चल रही है।
विशेष प्रोसीक्यूटर को नियुक्त किया जा सकता है जिससे हमें जांच में काफी सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दोषयों को एक माह के भीतर सजा मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये एक ब्लांइड केस है और लड़की द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर स्कैच बनाकर आरोपियों तक पुलिस पहुंची है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम को मुल्लापुर इलाके में फ्रेंड के साथ कार में बैठी युवती का पहले कुछ लोगों ने अपहरण किया। उसके बाद 11 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।