आंतकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को बख्शा नहीं जाएगा -राकेश राठौर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 459 शब्द|📅 15 Feb 2019

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जालंधर के अध्यक्ष संजीव शर्मा मनी की अध्यक्षता में वर्कशॉप चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान और आतंक का पुतला फूंका गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आंतकवाद और आंतकवादीयों को पनाह देने वाले पाकिस्तान का पुतला जला कर रोष जाहिर कर काला दिवस मनाया गया। जिसमें विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, प्रदेश उपाध्य्ष महेंद्र भगत, पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी, मनोरंजन कालिया, प्रदेश अध्यक्ष स्पोर्ट्स सेल मनीष विज मौजूद थे।

आतंकवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा

प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने पाकिस्तान के विरुद्ध रोष जाहिर करते हुए कहा बहुत ही दुखद घटना जो जम्मू कश्मीर में हमारे देश के सैनिकों जो कि बस में जा रहे थे आंतकवादियों द्वारा उनकी बस पर कार से आत्मघाती हमला कर हमारे वीर सैनिकों को शहीद किया मैं उनकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। सभी देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में कोई भी आंतकवादी और आंतकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को बक्शा नहीं जाएगा।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो कि आज तक आंतकवाद को समाप्त करने की मुहिम चलाई है उस मुहिम के तहत अब आने वाले समय में इस देश से आतंकवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा जो देश विरोधी ताकते आंतकवादी संगठनों को पनाह देते हैं उन्हें मैं चेतावनी दूंगा आने वाले समय में जिस किसी ने भी हमारे देश के खिलाफ ऐसी क्रूरता भरी साजिश रची है उन्हें फिर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक का सामना करना पड़ेगा।

आतंकवादियों का पूरे देश से अब जल्द ही सफाया करना होगा

भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा जो आत्मघाती हमला किया गया यह बहुत ही क्रूरता पूर्ण काम है ऐसे आतंकवादियों का पूरे देश से अब जल्द ही सफाया करना होगा और उन्होंने विश्वास दिलाया कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले लोगो को जल्द ही सजा दिला कर हमारे वीर सैनिकों और पूरे भारत देश के साथ इंसाफ किया जाएगा।

जिला महामंत्री राजीव ढींगरा ,राजू मागो, प्रवीण हांडा, पार्षद सुशील शर्मा, अशोक गांधी, अमित भाटिया, हरजिंदर सिंह बाबू, किशन लाल शर्मा, रमेश शर्मा, एच एस बेदी, रंजीत आर्य, ललित चड्ढा, राजेंद्र शर्मा, डॉ विनीत शर्मा, अमित लुथरा, सौरव सेठ, कुलजीत हैप्पी, अमरजीत सिंह गोल्डी, गुरदेव सिंह देबी, अर्जुन खुराना, दिनेश शर्मा, पंकज जुल्का, उमेश बत्रा, नरेश वालिया, अजीत हुरिया, शिवम चोपड़ा, दीपक भाटिया, वरुण नागपाल, विश्व महेंद्रु, सोनू हंस, आशु गुप्ता, गुरमीत निका, मनी कुमार उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *