पुलवामा हमले के बाद अब रजौरी में ब्लास्ट, सेना के एक मेजर शहीद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 398 शब्द|📅 16 Feb 2019

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले की आग अभी बुझी भी नहीं कि रजौरी में एक और आईडी ब्लास्ट की खबर आई है. बताया जा रहा है कि रजौरी में एक आईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसमें सेना के एक अधिकारी शहीद हो गए हैं।

इस हमले के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि आईडी को प्लांट किया गया था, जिसे डिफ्यूज करने के दौरान अफसर शहीद हो गए. वहीं समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, एक जवान घायल हो गया है. हालांकि, सेना की ओर से अभी तक कोई औपचरिक सूचना नहीं आई है।

दरअसल, आतंकियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्‍फोटक को निष्‍क्रिय करते वक्‍त सेना के मेजर रैंक के अधिकारी शहीद हो गए. अधिकारी सेना के इंजीनियरिंग कॉर्प्स में कार्यरत थे. नौशेरा सेक्‍टर में नियंत्रण रेखा के 1.5 किलोमीटर आईईडी को प्‍लांट किया गया था. दरअसल, रजौड़ी की यह घटना पुलवामा आतंकी हमले के महज 48 घंटों के भीतर आई है, जिसमें 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे।

घटना के पीछे पाकिस्तानी बैट का हाथ हो सकता है

दरअसल, इस घटना को लेकर पहले ऐसी सूचना मिली थी कि इस घटना के पीछे पाकिस्तानी बैट का हाथ हो सकता है. बता दें कि पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम यानी कि बैट ऐसी टीम है जिसमें पाक सेना और आतंकी दोनों होते हैं. इनका काम मौका मिलते ही एलओसी पर भारतीय सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला करना होता है. सीमा पर जितने भी जवानों के शव के साथ छेड़छाड़ हुई है उसके पीछे बैट का ही हाथ होता है।

इससे पहले गुरुवार को सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था. इस काफिले में करीब 78 गाड़ियां थीं और 2500 जवान शामिल थे. उसी दौरान बाईं ओर से ओवरटेक कर विस्फोटक से लदी एक कार आई और उसने सीआरपीएफ की बस में टक्कर मार दी।

आतंकवादी ने जिस कार से टक्कर मारी थी, उसमें करीब 60 किलो विस्फोटक थे. इसकी वजह से विस्फोट इतना घातक हुआ कि इसमें 40 जवान शहीद हो गए. इस घटना पर पीएम मोदी ने सीधे तौर पर कहा है कि आतंकी बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं और अब उन्हें इसका अंजाम भी भुगतना होगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *