दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
भाजपा युवा माेर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू के खिलाफ काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया और पोस्टर पर सिद्धू का मुंह भी काला कर दिया। नवजोत सिंह सिद्धू लुधियाना के पार्क प्लाजा में नगर निगम की ओर से आयोजित समारोह में पहुंचे हैं।
नवजोत सिद्धू के आने से पहले की भाजपा युवा माेर्चा के कार्यकर्ता पार्क प्लाजा होटल के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। भाजपा युवा माेर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में काली झंडियां ले रखी थीं।
भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से यह प्रदर्शन अध्यक्ष महेंद्र दत्त शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से की गई बयानबाजी की निंदा की गई।
इसलिए हैं लोग सिद्धू से नाराज
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान को लेकर अपने रुख के कारण निशाने पर रहे हैं। पुलवामा हमले को लेकर दिए बयान को लेकर उनकी हर तरफ निंदा हो रही है। नवजोत सिंह ने बयान दिया था कुछ लोगों के काम को राष्ट्र या व्यकि विशेष को जिम्मेदार ठहरा सकते है? 71 साल से ये ही होता आ रहा है।
आतंक से कुछ नहीं मिलने वाला। अभी तक इस समस्या का हल नहीं निकला है शांति ही इसका हल है। पाकिस्तान को लेकर सिद्धू के रुख के कारण पुलवामा के आत्मघाती आतंकी हमले के कारण वह सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए हैं। लगभग हर ग्रुप और फेसबुक पर नवजोत के पाकिस्तान दौरे के दौरान और बाद में भारत आकर पाकिस्तान को शांति की पहल करने वाला देश बताने वाली स्टेटमेंट्स पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








