पंजाब विधानसभा में नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन, बर्खास्त करने की मांग, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 198 शब्द|📅 18 Feb 2019

डेली संवाद, चंडीगढ़
पुलवामा में आतंकी हमले पर सिद्धू के बयान पर विपक्ष ने सवाल उठाते हुए पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में साेमवार को खूब शोर-शराब किया। सदन में नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के विक्रम मजीठिया में तू तू- मैं मैं हो गई। सिद्धू के बयान के विरोध में शिअद के विधायक काली पट्टी बांध कर सदन में आए।

शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने सदन की कार्यवाही से पहले विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। शिअद विधायकों ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान की कड़ी निंदा की और उनकाे कैबिनेट से हटाने की मांग की। विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो शिअद विधायकों ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

शिरोमणि अकाली दल काली पट्टी बांध कर सदन में आए। सिद्धू सदन में फिर एक सवाल का जवाब देने के लिए उठे तो अकाली दल के विधायकों ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी। इस कारण सदन में काफी देर तक हंगामा होता रहा।अकाली दल का प्रदर्शन अभी तक जारी है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *