डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान को ‘क्लीन चिट‘ देने संबंधी बयान के कारण स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए व कांग्रेस नेतृत्व को उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिय जाना चाहिए।
विधानसभा परिसर में बादल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सिद्धू का यह कहना कि पाकिस्तान काे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता राष्ट्र विरोधी बयान है जिसे लेकर उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सिद्धू को तुरंत पंजाब मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि गांधी ने पाकिस्तान की आलोचना की और सिद्धू पाकिस्तान की भारत की धरती पर आतंकवादी गतिविधियों का बचाव कर रहे हैं।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








