पंजाब में पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 1 रुपये सस्ता, सरकार ने बजट में दी राहत, पढ़ें पूरा बजट

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 663 शब्द|📅 18 Feb 2019

1,58,493 करोड़ रुपये के खर्च का बजट पेश

डेली संवाद, चंडीगढ़
वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने आज विधानसभा में पंजाब का बजट पेश किया, जिसमें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की गई। वित्तमंत्री ने वर्ष 2019-20 के लिये कुल 1,58,493 करोड़ रुपये के खर्च का बजट पेश किया। वहीं बजट में इस बार कोई भी नया कर नहीं लगाया गया।

बजट के साथ ही साथ ही कंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया की रिपोर्ट भी पेश की गई। हालांकि सरकार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। लेकिन वित्तमंत्री मनप्रीत का दावा है कि जीएसटी से राज्य की आय में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

उधर, वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने विधानसभा में जैसे ही बजट पढ़ना शुरू किया, विपक्षियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर स्पीकर को सदन स्थगित करना पड़ा। इससे पहले विधानसभा के बाहर अकालियों व भाजपाइयों ने नवजोत सिद्धू के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

वित्तमंत्री के बजट पढ़ना शुरू करते ही जीरो ऑवर की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी ने सदन से वाकआउट कर दिया। अकाली दल के सदस्य भी वेल में प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने स्पीकर के सामने नवजोत सिद्धू के कमर बाजवा से गले मिलने के फोटो लहराए गए और बर्खास्त करने की मांग की।

पेट्रोल डीजल के रेट घटाए गए

बजट में वैट (वेल्यू एडेड टैक्स) में कमी करने की घोषणा की गई है, जिसके चलते पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आएगी। ये घटी हुई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। मनप्रीत बादल ने 11687 करोड़ का घाटे वाला वर्ष 2019-20 का बजट पेश किया। मनप्रीत ने कुल 158493 करोड़ का बजट पेश किया है।

वित्तमंत्री ने कहा कि पेंशन पर सरकार का खर्च 10875 हो गया है। इस तरह से इस खर्च में 6.06 फीसद की वृद्धि हुई है। बजट के मुताबिक, पंजाब की कुल जीडीपी 518291 करोड़ पहुंच गई है। अगले वर्ष कर्ज का भुगतान 28.93 फीसदी से कम होकर 22.51 फीसद रहने का अनुमान है।

9.5 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई

वित्तमंत्री ने बताया कि सरकार के खर्च में 9.5 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। 31 मार्च तक पंजाब का कर्ज 2122276 करोड़ होने का अनुमान है। किसान कर्ज माफी की लिए 3000 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया है। नए रोजगर के लिए बजट में कुछ नहीं है।

वित्तमंत्री ने बताया कि 13643 करोड़ रुपये कृषि के लिए रखा गया। बिजली पर सरकार 8969 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी। बजट में ग्रामीण विकास और पंचायतों के लिए 1089.54 करोड़ की वृद्धि की गई है। बजट में इसके लिए 4109.17 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे 36.08 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

शहरी बेरोजगारों के लिए मेरा काम मेरा गौरव योजना

वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने बजट में मनरेगा की तर्ज पर शहरी बेरोजगारों की खत्म करने के लिए मेरा काम मेरा गौरव योजना शुरू करने की घोषणा की। इसके लिए 90 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उद्योगों को बिजली सब्सिडी देने के लिए बजट में 1513 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। बजट में डेरा बाबा नानक कस्बे के बुनियादी ढांचे के लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पोस्ट मैट्रिक योजना के लिए 938.71 करोड़ रुपये रखे गए।

कृषि क्षेत्र व अन्य के लिए ये घोषणाएं

  • – बजट में कृषि क्षेत्र के लिए सबसे अधिक 13643 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • – किसानों की कर्ज माफी के लिए नए साल में तीन हजार करोड़ की व्यवस्था
  • – भूमिहीन किसानों को भी दी जाएगी राहत
  • – किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 8969 करोड़ की सब्सिडी राशि का प्रावधान
  • – मंडियों के विकास के लिए 750 करोड रुपए की व्यवस्था
  • – नए साल में पंजाब में दुग्ध उत्पादन सात फ़ीसदी सात फेस दी बढ़ने का अनुमान
  • – बजट में डेयरी विकास के लिए 20 करोड़ रखे

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *