अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियां श्रीनगर पहुंची, कई नेताओं की धरपकड़ जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 23 Feb 2019

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) चीफ यासीन मलिक को शुक्रवार रात हिरासत में लिए जाने और घाटी में जमात-ए-इस्लामी के कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद केन्द्र ने अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त सौ कंपनियां हवाई मार्ग से श्रीनगर भेजी हैं।

14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले हुए हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद की गई कार्रवाई में मध्य, उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर से जमात-ए-इस्लामी से जुड़े करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस हिरासत के बारे में कुछ भी नहीं टिप्पणी की है। जमात-ए-इस्लामी ने इस कदम को “क्षेत्र को अनिश्चितता में डालने के लिए तैयार साजिश” करार दिया है।

सेंट्रल और जिला स्तरीय नेताओं को गिरफ्तार किया गया

इसने बयान में कहा- “22-23 फरवरी की मध्य रात को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घाटी में कई घरों पर छापे मारे, जिनमें दर्जनों सेंट्रल और जिला स्तरीय नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।”

इसने बयान में आगे बताया- जिन लोगों हिरासत में लिया गया है उनमें चीफ डॉक्टर अब्दुल हमीद फयाज, एडवोकेट जाहिल अली (प्रवक्ता), गुलाम कादिर लोन (पूरव महासचिव) और दर्जनों अन्य लोग शामिल हैं।

जमात के सदस्यों को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पहलगाम, दिआलगाम, त्राल सहित विभिन्न स्थानों से हिरासत में लिया गया है। जमात ने उच्चतम न्यायालय में अनुच्छेद 35 ए पर एक याचिका की सुनवाई के समय छापेमारी को ‘संशयुक्त करार दिया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *