Ex MLA भंडारी ने दागे कई सवाल, कहा – MLA हैनरी पूरी तरह फेल, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 23 Feb 2019

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा है कि अकाली-भाजपा सरकार के समय जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगी थी। जिनमें से दमोरिया पुल ओवर ब्रिज, डीएवी कॉलेज ओवर ब्रिज, मकसूदा ओवर ब्रिज, चंदन नगर अंडर ब्रिज आदि प्रमुख थे।

10 साल तक नार्थ हलके के विधायक रहे केडी भंडारी ने इलाके के विकास के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री और विभिन्न विभागों के मंत्रियों से करोड़ों रुपए की ग्रांट लाकर क्षेत्र में विकास कार्य और जनहित कामों को तेजी प्रदान की। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज परिवार के पुत्र बावा हैनरी को इलाके का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला लेकिन पिछले 2 साल के दौरान जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र को कोई नया प्रोजेक्ट नहीं मिला।

पूर्व विधायक द्वारा बनाए गए दादा कालोनी हॉस्पिटल भी शुरू नहीं हो सका

पूर्व विधायक द्वारा बनाए गए दादा कालोनी हॉस्पिटल को शुरू करवाने में भी मौजूदा सरकार विफल साबित हुई। क्षेत्र का एक और बड़ा प्रोजेक्ट सोढल स्टॉर्म वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी राजनीति का शिकार हुआ और इस प्रोजेक्ट पर भी काम नहीं हो सका।

आजकल जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में यह आम चर्चा है कि मौजूदा सरकार क्षेत्र में कई ऐसे कामों को पूरा करने में भी विफल साबित हुई है जिसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगनी थी चाहे वह चंदन नगर अंडरब्रिज की सफाई और रखरखाव का मामला हो या फिर मकसूदा बाईपास पर लहराए जाने वाले हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का मसला हो।

बेअंत सिंह पार्क का सुंदरीकरण हो या फिर सफाई और कूड़े की समस्या हो मौजूदा सरकार के गैर जिम्मेदाराना बर्ताव की वजह से लोगों को यह महसूस हो रहा है कि जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र जिसमें पिछले 10 साल विकास और लोकहित कार्यों की झड़ी लगी उस क्षेत्र को कहीं ना कहीं ग्रहण लग गया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *