अनिल, माधुरी, अजय देवगन ने मचाया ‘टोटल धमाल’, ओपनिंग डे पर हुई धांसू कमाई

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 544 शब्द|📅 23 Feb 2019

नई दिल्ली। ‘टोटल धमाल’ (Total Dhamaal) फिल्म रिलीज होने साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स पाते हुए पहले दिन शानदार कमाई कर डाली. अजय देवगन (Ajay Devgn), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की कॉमेडी फिल्म ‘टोटल धमाल’ (Total Dhamaal) देखने के बाद दर्शक सिनेमाघरों से निकलने पर हंस-हंस बोल रहे हैं कि फिल्म तो बहुत मजेदार है।

ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. यानी इस फिल्म को वीकेंड से अच्छा कलेक्शन करने को मिल सकता है, क्योंकि अभी भी वीकेंड के दो दिन शनिवार और रविवार बचे हुए हैं. देखना होगा कि क्या फिल्म वीकेंड पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी।

सबसे अधिक कमाने वाली बड़ी फिल्म कही जा सकती है

‘टोटल धमाल’ (Total Dhamaal) फिल्म के रिलीजिंग के बारे में बात करें तो इस साल पहले दिन सबसे अधिक कमाने वाली बड़ी फिल्म कही जा सकती है, क्योंकि रिलीज वाले दिन न तो हॉलीडे था और न ही कोई स्पेशल दिन. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ (Gully Boy) को वेलेन्टाइन्स डे का फायदा मिला था और 19.26 करोड़ रुपए कमाए थे।

जबकि दूसरे दिन शनिवार को कमाई सीधे 13.10 करोड़ पर आ गई थी. हालांकि एक अनुमान के अनुसार देखा जाए तो अजय देवगन (Ajay Devgn), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की फिल्म दूसरे दिन करीब 14-15 करोड़ रुपए कमा सकती है।

इंद्र कुमार (Indra Kumar) के डायरेक्शन में ‘धमाल’ सीरीज की यह तीसरी फिल्म है. ‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’ में इस बार अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी , संजय मिश्रा और पीतोबाश नजर आंगे. फिल्म की टीम का दावा है कि इस बार धमाल का मजा तीन गुना ज्यादा होने वाला है. इस फिल्म में कोबरा, वनमानुष से लेकर बब्बर शेर तक दिखाई दे रहे हैं।

पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी

धमाल सीरीज (Dhamaal Series) की पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी. जिसमें संजय दत्त (Sanjay Dutt),अरशद वारसी (Arshad Warsi), रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh), जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) और आशीष चौधरी (Ashish Chaudhary) मुख्य किरदार में थ।

दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी. सीरीज की दूसरी फिल्म ‘डबल धमाल’ 4 साल बाद 2011 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों को उतना प्यार नहीं मिला था. जितना प्यार सीरीज की पहली फिल्म को मिला था. सीरीज की तीसरी फिल्म में कई नए किरदार जुड़े हैं. जिनमें अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित शामिल हैं।

फिल्म को रिलीज से पहले अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया गया. कई बड़े कलाकारों वाली टोटल धमाल (Total Dhamaal)का बजट करीब 100 करोड़ है।

‘टोटल धमाल (Total Dhamaal)’में इस बार हॉलीवुड सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल ‘एक्ट्रेस’ क्रिस्टल भी नजर आ रहा है. क्रिस्टल एक बंदर है, जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हैंगओवर 2’, ‘जॉर्ज ऑफ द जंगल’ और ‘नाइट एट द म्यूजियम’ में नजर आ चुका है. क्रिस्टल का फिल्म में अहम रोल है।(credit-ndtv)

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *