पुलवामा का बदला! जैश के कैंप पर बरसाये गये बम, बालाकोट कैंप तबाह, 300 आतंकियों के मारे जाने की खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 26 Feb 2019

इस्लामाबाद। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर बहुत बड़ी कार्रवाई की है. समाचार एजेंसी एएनआई की मानें तो वायुसेना ने एलओसी को पार कर भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने जैश के ठिकानों को तबाह किया है. जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना ने 1000 किलो बम एलओसी के पार बरसाये हैं.

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की ओर से एक्शन किया गया. बालाकोट के साथ-साथ हमारी वायुसेना ने मुजफ्फराबाद और चकोटी में स्थित जैश के कैंप को निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार वायुसेना ने जैश के क्ट्रोल रूम अल्फा-3 को भी नेस्तानाबूत कर दिया गया है. यहां चर्चा कर दें कि बालाकोट पाकिस्तान के एबटाबाद के पास स्थिति है. एलओसी से बालाकोट की दूरी 88 किलोमीटर है. एबटाबाद वही इलाका है जहां ओसामा बिन लादेन छिपा था. भारतीय वायुसेना का इतना अंदर जाकर कार्रवाई करना बेहद सफल ऑपरेशन माना जा रहा है.

भारतीय वायुसेना के विमान मुजफराबाद सेक्टर से घुसे

इससे पहले पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय वायुसेना ने मुजफराबाद सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) का उल्लंघन किया है. सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया है, ‘‘भारतीय वायुसेना के विमान मुजफराबाद सेक्टर से घुसे. पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से समय पर और प्रभावी जवाब मिलने के बाद वह जल्दीबाजी में अपने बम गिरा कर बालाकोट के करीब से बाहर निकल गये. जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है.’ उन्होंने लिखा है, ‘‘भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी वायुसेना ने तुरंत जवाब दिया। भारतीय विमान लौट गये.’

गौरतलब है कि यह आरोप जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच लगाया गया है। हमले में सुरक्षा बल के 40 जवाब शहीद हुए थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *