पंजाब के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट, नौसेना की पश्चिमी कमान भी सतर्क, कैप्टन ने दिए ये आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 27 Feb 2019

चंडीगढ़। पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पंजाब ने अपने छह सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रशासनिक अमले को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, बैठक में कहा गया कि अभी हालात सामान्य हैं और सीमावर्ती इलाकों से लोगों को खाली कराने की कोई जरूरत नहीं है। मगर, एहतियात के तौर पर छह जिलों फिरोजपुर, तरण तारण, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और फाजिल्का को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि इन जिलों के उपायुक्तों और पुलिस प्रमुखों से कहा गया है कि वे नागरिकों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करने की सभी आपात योजनाएं तैयार रखें। मुख्यमंत्री बुधवार को खुद पठानकोट से लेकर फिरोजपुर तक सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे। राज्य सरकार हालात की लगातार जानकारी रखने के लिए केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्रालय के संपर्क में भी है। मुख्यमंत्री अमरिंदर ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात भी की।

नौसेना की पश्चिमी कमान भी सतर्क

पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर वायुसेना के हमले के मद्देनजर नौसेना की पश्चिमी कमान भी अलर्ट पर है। नौसेना सीमावर्ती जल क्षेत्र में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पश्चिमी कमान के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार हालात की समीक्षा की जा रही है। जलीय सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *