जालंधर में खत्म हो रही चौधरी की ‘चौधराहट’, MLA रिंकू को मिली बड़ी सफलता, पढ़ें क्या बोले CM

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू की मेहनत एक बार फिर से रंग लाई है। सुशील रिंकू के प्रयासों से बूटा मंडी में लड़कियों के डिग्री कालेज का नींव पत्थर आज खुद सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रखी। इस मौके पर उनके साथ गुरदासपुर से सासंद और पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़, विधायक राजेंद्र बेरी, प्रगट सिंह, सांसद चौधरी संतोख सिंह उपस्थित थे।

पिछले पांच साल से जो काम सांसद चौधरी संतोख सिंह नहीं करवा पाए, विधायक बनने के बाद सुशील रिंकू ने कर दिखाया। जिससे सुशील रिंकू का कद बढ़ा है। पिछले पांच साल से जालंधर के चौधरी बने रहे संतोख सिंह शहर के लिए कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन विधायक बनते ही सुशील रिंकू ने अपनी पूरी ताकत शहर के लोगों की सुविधाओं के लिए झोंक दी।

जिससे आज बूटा मंडी में लड़कियों का डिग्री कालेज खुल सका। कैप्टन अमरिदर सिंह ने इसका श्रेय विधायक सुशील रिंकू को दिया है। इस मौके पर डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, कंग्रेस के प्रदेश सचिव मेजर सिंह समेत सभी नेता मौजूद थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *