अकाली दल ने एनडीए की मीटिंग का किया बहिष्कार, कहा- ‘गुरुद्वारों के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप ना करें BJP और संघ’

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल और राजग के संबंधों को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। संसद के बजट सत्र से पहले वीरवार को हुई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक का शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बहिष्कार कर दिया।

इससे दो दशकों से चले आ रहे शिअद-भाजपा गठजोड़ को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि शिअद और भाजपा नेताओं में सब कुछ अच्छा नहीं है। इसके साथ ही शिअद ने अपनी नाराजगी जाहिर भी कर दी है। उसने कहा कि सिखों के आंतरिक मामलों में संघ के कथित हस्तक्षेप से वह बहुत नाराज है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता और सांसद नरेश गुजराल ने कहा कि अकाली दल गुरूद्वारों के प्रबंधन सहित सिखों के आंतरिक मामलों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हस्तक्षेप से नाराज है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी को बीजेपी के कुछ नेताओं की उस बयानबाजी से भी आपत्ति है जिससे अल्पसंख्यकों के बीच भय का वातावरण उत्पन्न होता है।

सिखों के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप ना करे संघ

गुजराल ने कहा, ‘नांदेड़ के हुजूर साहिब में जो कुछ हो रहा है उससे हम बेहद निराश एवं दुखी हैं। संघ को सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।’ बता दें कि गुरुवार को अकाली दल के नेता एनडीए गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि इस बैठक के बाद बीजेपी के नेताओं ने अकाली दल से किसी भी प्रकार का मतभेद होने की बात से इनकार किया था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *