बंगाल में ममता पर बरसे PM मोदी, रैली में भगदड़ की आंशका से छोटा किया भाषण, पढ़ें क्या बोले पीएम

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाता। बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के बाद पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्‍य की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमले किए। भारी भीड़ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज की रैली का दृश्य देखकर उन्‍हें यह समझ आ गया है कि दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई हैं।

उन्‍होंने कहा कि हमारे प्रति बंगाल की जनता के प्यार से डरकर लोकतंत्र के बचाव का नाटक करने वाले लोग निर्दोष लोगों की हत्या करने पर तुले हुए हैं। प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ इतनी ज्‍यादा थी कि भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद उन्‍होंने मात्र 14 मिनट में अपना भाषण समाप्‍त कर दिया।

पीएम मोदी जब भाषण दे रहे थे उस समय भारी भीड़ के कारण कई लोग एक-दूसरे के साथ धक्‍का-मुक्‍की करने लगे। इसके बाद बाद पीएम मोदी ने उन्‍हें धक्‍का-मुक्‍की नहीं करने के लिए कहा। उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्‍साह से यह जगह कम पड़ गई और मैदान छोटा पड़ गया। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। आप लोग धक्‍का-मुक्‍की न करें। पीएम मोदी लोगों को समझाते रहे कि आप जहां हैं, वहां रहें।

पश्चिम बंगाल में गांवों की स्थिति बदहाल

ठाकुर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘यह देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद भी अनेक दशकों तक गांवों की स्थिति पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितना देना चाहिए था। यहां पश्चिम बंगाल में तो स्थिति और भी खराब है। हमारी सरकार हालात बदलने की कोशिश कर रही है। यहां की सरकारों ने कभी भी गांवों की तरफ ध्‍यान नहीं दिया। जो बीत गया सो बीत गया। नया भारत इस स्थिति में नहीं रह सकता है। साढ़े चार सालों से केंद्र की सरकार इस स्थिति को बदलने की ईमानदार कोशिश कर रही है।’

पीएम ने कहा, ‘कल ऐतिहासिक बजट में पहली बार किसानों और कामगारों के लिए बहुत बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया। बजट में जिन योजनाओं की घोषणा की गई है, उनसे देश के 12 करोड़ से ज्यादा छोटे किसान परिवारों को, 30-40 करोड़ श्रमिकों और 3 करोड़ से ज्यादा मध्यम वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।’

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *