PM नरेंद्र मोदी ने की विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ, कहा- ‘पूरे भारत को गर्व है’, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 01 Mar 2019

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में शुक्रवार (01 मार्च) को विभिन्न रेल-सड़क विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने भारतीय वायुसेना के वीर जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन को भी याद किया और कहा कि हर भारतीय को गर्व है कि बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन तमिलनाडु से हैं. उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी तमिलनाडु से हैं. मुझे इसका भी गर्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु में 2,995 करोड़ रुपये की विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. उन्होंने सड़क सुरक्षा पार्क और परिवहन संग्रहालय का भी उद्घाटन किया. कन्याकुमारी में आयोजित जनसभा में लोगों का संबोधित करते हुए उन्होंने तमिलनाडु के रहने वाले बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन को याद किया और कहा कि विंग कमांडर पर पूरे देश को गर्व हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों में आतंकी हमले पर सख्त ऐक्शन नहीं लिया जाता था लेकिन हमारी सरकार ने सेना को आतंकियों से बदला लेने की खुली छूट दी है।

आपको बता दें कि बुधवार (27 फरवरी) सुबह पाकिस्तान के हमले को विफल करने के दौरान पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया और वर्धमान का मिग 21 विमान भी हमले की चपेट में आ गया जिसके बाद वह पैराशूट से नीचे कूद गये थे. तब से वह पाकिस्तान की हिरासत में ही हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में घोषणा की कि वर्धमान को शुक्रवार को ‘शांति सद्भाव’ के तहत रिहा किया जाएगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *