लोकसभा चुनाव से पहले सुखबीर बादल को बड़ा झटका, इस सांसद ने छोड़ा अकाली दल, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 05 Mar 2019

डेली संवाद, फिरोजपुर
शिरोमणि अकाली दल के सांसद शेर सिंह घुबाया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। घुबाया ने कहा कि आने वाले समय में किसी बढिय़ा पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मन पार्टी छोडऩे का नहीं था लेकिन पार्टी प्रधान द्वारा वरिष्ठ लोगों की अनदेखी किए जाने के कारण उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।

शेर सिंह घुबाया दो बार शिअद के विधायक व दो बार फिरोजपुर से शिअद के ही सांसद रह चुके हैं। लंबे समय से उनका शिअद प्रधान व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल से मनमुटाव चल रहा है। फिरोजपुर सीट से 2014 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ चुनाव लड़े थे, लेकिन शिरोमणि अकाली दल के शेर सिंह घुबाया से हार गए थे। बाद में जाखड़ गुरदासपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत कर लोकसभा पहुंचे। घुबाया के बेटे दविंदर सिंह घुबाया कांग्रेस के विधायक हैं।

उधर, खबर आई है कि शिरोमणि अकाली दल ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद शेर सिंह घुबाया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये आज निष्कासित कर दिया। पार्टी के प्रधान सुखबीर बादल ने घुबाया की पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

घुबाया के पुत्र पिछले विधानसभा चुनाव मेें कांग्रेेस की टिकट पर जीते थे तथा पार्टी ने उनकी गतिविधियों को भांपते हुये उन्हें दरकिनार करना शुरू कर दिया था । पार्टी पहले ही उन्हें लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार न बनाने का मन बना चुकी थी। हालांकि घुबाया ने दावा किया है कि उसने पार्टी से इस्तीफा दिया है जिसे पार्टी प्रधान को भेज दिया है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *