⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 117 शब्द|📅 05 Mar 2019
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिह बंटी के घर के सामने खड़ी एक्टिवा चोरी हो गई है। बस्ती शेख स्थित डिप्टी मेयर के दफ्तर के बाहर से एक्टिवा चोरी हो गई। इस बारे थाना 5 की पुलिस को सूचित किया गया।
एएसआई गुलशन टीम सहित मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटे हुए थे। उनका कहना है कि वह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे है ताकि चोर के बारे में कोई सुराग लगाया जा सके।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








