डेली संवाद, जालंधर
विद्या भारती पंजाब द्वारा क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री श्री विजय नड्डा जी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ते हुए प्रचार विभाग सामयिक विषय राष्ट्र निर्माण में मीडिया की सहभागिता विषय और राष्ट्रवादी विचारधारा के न्यूज़ ऋतम का पंजाब में लोकार्पण किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 मार्च को विद्या धाम जालंधर में संपन्न होगा।
आज इस सम्बन्ध में विद्या धाम जालंधर में उत्तर क्षेत्र के प्रचार प्रमुख राजिंदर जी के मार्गदर्शन में बैठक हुई। बैठक में प्रचार विभाग के सदस्य मौजूद थे। क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख श्री राजिदर जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में नैशनल यूनियन आफ जर्नालिस्ट (इंडिया) के अध्यक्ष रास बिहारी जी, विचारक और लेखक रत्न शारदा जी, आईटीवी ग्रुप के एडिटर इन चीफ अजय शुक्ल जी मुख्य वक्ता होंगे।
जबकि हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। विशेष अतिथि के रूप में दैनिक जागरण पंजाब व चंडीगढ़ के संपादक अमित शर्मा जी, विद्या धाम के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विजय नड्डा जी, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख राजिंदर जी, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन पदमश्री हंसराज हंस उपस्थित होंगे।
ये है कार्यक्रम का खाका
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।