मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौकीदारों का मानदेय बढ़ाया, अब 2500 रुपए मिलेंगे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 495 शब्द|📅 06 Mar 2019

चौकीदारों को साइकिल से लेकर वर्दी और जूते भी मुहैया करवाएगी योगी सरकार
पुलिस थानों और चौकियों में अंशकालिक सफाई कर्मचारियों का मानदेय भी होगा दोगुना
जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चौकन्ने हैं तो आप लोग भी चौकन्ने रहें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां लोकभवन में ग्राम प्रहरी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सजग रहकर देश की सेवा कर रहे हैं, ठीक उसी तरह गांव के चौकीदारों को सजग और सतर्क रहकर अपने गांव की सेवा करना चाहिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1000 रुपए की बढोत्तरी की घोषणा करते हुए कहा कि चौकीदारों को अब 2500 रुपए मानदेय मिलेगी। इसके साथ ही चौकीदारों को साइकिल, वर्दी औऱ जूते समेत अन्य सामान सरकार मुहैया करवाएगी। इस पर प्रदेश सरकार का करीब 73 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च आएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस थानों और चौकियों में अंशकालिक सफाई कर्मचारियों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौकीदार अगर चौकन्ना रहते हैं तो चोर भयभीत होते हैं। जिस तरह से एक चौकीदार रात में मुस्तैद होता है, उसी तरह से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौकन्ना रहकर रात में बड़े बड़े कामों को अंजाम दिया। वह चाहे पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर देश में जीएसटी लगाने का कार्य, या फिर नोटबंदी की कार्यवाही, सबकुछ रात में हुआ। इसी तरह गांव के चौकीदारों को पूरी तरह से चौकन्ना रहना चाहिए।

68,337 ग्राम प्रहरी कार्यरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुल 60 हजार ग्रांम पंचायतें हैं, जबकि 68,337 ग्राम प्रहरी कार्यरत हैं। अगर इनका बेहतर उपयोग हो तो इनके माध्यम से हम प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था व सौहार्द के साथ साथ गैर कानूनी काम करने वालों पर अंकुश लगा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को देश का चौकीदार कहलाने में गौरव की अनुभूति की तो गांव के चौकीदार को गर्व की अनूभूति होनी चाहिए। जिस तरह से मोदी चौकन्ने रहकर देश की सुरक्षा और विकास का कार्य कर रहे हैं, उसी तरह गांव के चौकीदार अगर जागरुक हो जाएं तो हमारी 68 हजार ग्राम पंचायतें सुरक्षित हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौकीदार को हर वक्त अपने पुलिस थाने के संपर्क में रहना चाहिए। जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के तहत ग्राम प्रहरियों भी शामिल

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के तहत ग्राम प्रहरियों को शामिल करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय, सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत हर घर को गैस सिलैंडर देने वाली योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनके लिए कैंप लगाकर लोगों को जागरुक किया जाना चाहिए।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *