CM योगी आदित्यनाथ ने 25 पिंक बसों का शुभारंभ किया, इन रूटों पर चलेंगी, जाने इसमें क्या है खास

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 06 Mar 2019

कुम्भ मेला में परिवहन विभाग ने सेवा का मापदंड स्थापित किया है: मुख्यमंत्री

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 22.50 करोड़ की लागत से निर्भया योजना के तहत पिंक बस सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने 131 करोड़ रुपए की लागत से 37 बस स्टेशनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला में परिवहन विभाग ने सेवा का मापदंड स्थापित किया है।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को तोहफा दिया। उन्होंने परिवहन निगम की बसों में सुरक्षित यात्रा के लिए ‘पिंक बस सेवा’ की शुरूआत की। सुरक्षा के आधुनिक इंतजाम से सुसज्जित इन बसों में कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी। फिलहाल पिंक बसों का संचालन 8 रूटों पर किया जाएगा। बाद में इसका विस्तार भी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के 17500 गांवों को परिवहन से जोड़ा गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग की 5500 बसें कुम्भ में लगीं थी। जिसमें 500 शटल बसें पार्किंग से मेला क्षेत्र के लिए लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए परिवहन विभाग ने नींव की तरह काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जिसके तहत इन बसों में परिचालक महिलाओं को नियुक्त किया गया है। जो महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि इस बस में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाएं गए हैं, ट्रैकिंग के लिए जीपीएस है और आपात स्थिति में पैनिक बटन की व्यवस्था है।

पिंक बस सेवा महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर जैसे अन्य राज्यों से परिवहन विभाग ने समझौता किया है। जिससे अब प्रदेश में ही नहीं देश के अन्य राज्यों के लिए भी परिवहन सेवा आसान हुई है। पिछले दो साल से रक्षबंधन के अवसर पर बहनों के लिए नि: शुल्क आने-जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जनसरोकार से जुड़े लोगों को जनविश्वास अर्जित करना उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाबी देवी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहिसिन रजा मौजूद रहे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *