कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की इन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, पढ़ें राहुल कहां से लड़ेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 07 Mar 2019

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के 4 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. लिस्ट के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने मौजूदा संसदीय क्षेत्र अमेठी से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे जबकि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस की पहली लिस्ट के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद फिर से यूपी की फर्रुखाबाद सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा सहारनपुर से इमरान मसूद, उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, जालौन से बृजलाल खबरी, कुशीनगर से आरपीएन सिंह, फैजाबाद से निर्मल खत्री को टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के 11 उम्मीदवारों में जितिन प्रसाद का नाम भी शामिल हैं जिन्हें धौरारा से टिकट दिया गया है. इसके अलावा गुजरात की अहमदाबाद वेस्ट सीट से राजू परमार, आणंद से भरत सिंह सोलंकी, वड़ोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को टिकट मिला है।

महागठबंधन से कांग्रेस का किनारा?

कांग्रेस की पहली लिस्ट में यूपी से 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं जिससे इन कयासों को बल मिला है कि अब पार्टी सपा-बसपा के गठबंधन से अलग चुनाव लड़ेगी. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कांग्रेस को गठबंधन में सिर्फ रायबरेली और अमेठी सीट देना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस के 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने को दबाव बनाने की रणनीति बी माना जा रहा है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *