जालंधर के मेयर जगदीश राजा फंसे कानूनी पचड़े में, कमिश्नर को भी नोटिस जारी, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
शहर के प्रथम नागरिक मेयर जगदीश राजा कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके साथ नगर निगम के कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा भी कानूनी दांवपेच में फंसते दिख रहे हैं। मेयर औऱ निगम कमिश्नर के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला इस्लामगंज में पड़ते चिल्ड्रन पार्क पर हुए कब्जों को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट ने यहां से कब्जे हटाने के आदेश दिए थे। लेकिन नगर निगम के अफसरों ने कब्जा नहीं हटाया। पार्क पर कुछ लोगों का कब्जा बताया जा रहा है।

अदालती आदेश के बाद कब्जा नहीं हटाए जाने से याचिका कर्ता नीलम ने कोर्ट में गुहार लगाई। इसके बाद हाईकोर्ट की तरफ से मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा को नोटिस जारी हुआ है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *