पाक पंजाब सूबे की सरकार ने जमात-उद-दावा के मुख्यालय पर किया कब्जा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 206 शब्द|📅 07 Mar 2019

इस्लामाबाद। पुलवामा अटैक के बाद ऐक्शन के लिए बने दबाव के चलते पाकिस्तान ने अब जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने गुरुवार को आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के मुख्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया।

यही नहीं जमात-उद-दावा के एक और मुखौटा संगठन फलाह-ए-इनसानियत के ऑफिस पर भी सरकार ने कब्जा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार रात तक यह कार्रवाई जारी रहने की संभावना है। इसके तहत लाहौर के चौबुर्जी इलाके में बनी जमात-उद-दावा की मस्जिद और मदरसे को भी रात तक सरकार अपने कब्जे में ले सकती है।

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने बताया कि उसने 182 मदरसों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पाकिस्तान के आतंरिक मंत्रालय ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ यह कार्रवाई पहले से निर्धारित योजना के तहत की गई है। हाल ही में भारत की ओर से पाकिस्तान पर आतंकवाद से न निपट पाने के आरोप और दबाव के चलते ऐसा नहीं किया है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *