कैप्टन का बड़ा दावा, कहा- पंजाब की 13 सीटों पर कांग्रेस जीतेगी, राहुल बनेंगे PM

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 304 शब्द|📅 07 Mar 2019

राहुल गांधी और कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाया

डेली संवाद, किल्ली चाहलां (मोगा)
कांग्रेस पार्टी ने आज पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजा दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और इसके सहयोगी शिरोमणी अकाली दल पर तीखा हमला करते हुए दावा किया है कि पंजाब की सभी 13 सीटों पर कांग्रेस ही जीतेगी।

पंजाब में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान कर्ज राहत स्कीम के चौथे पड़ाव की शुरुआत करते हुए दोनों नेताओं ने मोदी सरकार के विभिन्न मोर्चों पर नाकाम रहने को नंगा करते हुए कहा कि मोदी सरकार लोगों की भलाई के लिए किये वायदों को लागू करने में पूरी तरह नाकाम रही है और उन्होंने केंद्र की लोक विरोधी सत्ता को उखाड़ फेंकने और कांग्रेस के हक में मतदान करने का लोगों को न्योता दिया।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब की 13 की 13 लोकसभा सीटों के अपने मिशन को दोहराया और राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभी मोर्चों पर असफल रहने का जि़क्र करते हुए राफेल और किसानी कजऱ्े की माफी जैसे अहम मुद्दों पर 15 मिनट की बहस के लिए चुनौती दी।

राहुल गांधी ने किसान कर्ज माफी स्कीम के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह की प्रशंसा की जिसके लिए मुख्यमंत्री ने आज चौथे दौर की शुरुआत की जिस अधीन 15000 छोटे किसानों को 200 करोड़ रुपए की राहत मुहैया कराई जायेगी। इसके अलावा इस स्कीम के घेरे में दलितों और भूमि रहित किसानों को लाया जायेगा और इस स्कीम के अधीन 2.82 लाख खेत मज़दूरों के 520 करोड़ रुपए के कर्ज माफ किये जाएंगे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *